Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में 139.85 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी : खाद्य मंत्री दयाल दास ने कहा – कम उत्पादन और अकाल जैसी स्थिति से इस बार कम हुई धान खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का समय समाप्त हो गया है। राज्य में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत अब तक 139.85 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस दौरान 25 लाख 11 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने बताया कि इस खरीदी सीजन में राज्य के किसानों ने करीब 31 लाख 31 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की थी। हालांकि बीते वर्षों की तुलना में इस बार धान खरीदी कम हुई है। इसके पीछे प्रमुख कारण फसल की पैदावार में कमी, कई इलाकों में अकाल जैसी स्थिति और कोचियों व दूसरे राज्यों से आने वाले धान पर सख्त कार्रवाई को बताया गया।

मंत्री बघेल ने कहा कि बाहर से धान की आवक रोकने के लिए इस बार कई स्तरों पर निगरानी व्यवस्था की गई थी। इसमें एआई आधारित निगरानी, CCTV कैमरे, GPS सिस्टम और सड़कों पर लगे कैमरे शामिल रहे। सख्ती के चलते अन्य राज्यों से आने वाला धान इस बार नहीं बिक पाया।

खाद्य मंत्री ने दावा किया कि सरकार ने किसानों के हित में काम करते हुए हर किसान का एक-एक दाना धान खरीदा है और यह सुनिश्चित किया गया कि किसी किसान को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे, आगे का फैसला मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाएगा।