Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टिकरापारा डाक दफ्तर में मारपीट, कर्मचारी घायल

रायपुर। डाक विभाग के टिकरापारा स्थित सार्टिंग हब (डाक छंटनी केंद्र)में दो कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक की नाक फूट गई है और खतरे से बाहर है। टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टल स्टोर डिपो परिसर में ही राजधानी और पूरे प्रदेश का डाक छंटनी केंद्र (सार्टिंग हब) संचालित है। जहां कर्मचारी डाक छंटनी में संलग्न थे। तभी रवि तिवारी (51) को आशीष पांडे ने अपने पार्सल विंग में काम करने कहा। रवि के इंकार करने पर आशीष ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। रवि ने गाली-गलौच से मना किया तो आशीष ने जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्के से हमला किया। इससे रवि की नाक फूट गई।

मौके पर मौजूद कुछ वरिष्ठ अफसर,साथी कर्मचारियों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया और रवि को अस्पताल लेकर प्राथमिक इलाज कराया। रवि ने रात टिकरापारा थाने पहुंच धारा 296,115-2,351-2 के तहत मामला दर्ज कराया। आकाश अब तक पकड़ से बाहर है, और विभाग की ओर से भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।