Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़: उप मुख्यमंत्री श्री साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हमेंशा बना हुआ है। श्री साव विगत 13 फरवरी की देर शाम बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी में आयोजित 03 दिवसीय दिव्य मानस महोत्सव व्याख्यान माला महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आयोजक समिति व ग्रामीणों द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री साव का उत्साह भरे माहौल में स्वागत किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश व दुनिया के साथ ही छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल बना हुआ है, इसी खुशी के मौके पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में दीपावली मनाया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव, गली-गली में लोग 22 तारीख को त्यौहार के रूप में मनाने तैयारी में लगे हुए हैं, पूरा छत्तीसगढ़ राममय हो गया है। उन्होंने रामचरितमानस के समुद्र प्रसंग पर संक्षिप्त व्याख्यान भी दिया। भगवान श्रीराम के नाम की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके शत्रु को भी भगवान श्रीराम के नाम सहारा लेना पड़ा था। हम सभी को भगवान श्रीराम के गुणों का आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में आयोजक समिति द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री साव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।