Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बंगाल की घटना से अलर्ट हुआ छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर्स और नर्स के लिए जारी करेगा टोल फ्री नंबर…

रायपुर। पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. रात में काम करने वाले डॉक्टर और नर्स के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि बंगाल में दिवंगत डॉक्टर को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. इस घटना की मैं कड़ी निंदा करता हूं. इस घटना में दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए. हम लोग जल्द ही नजदीकी पुलिस स्टेशन से कनेक्ट करके टोल फ्री नंबर जारी करेंगे, जिससे रात को काम करने वाले डॉक्टर और नर्स नजदीक पुलिस स्टेशन को तत्काल खबर कर सकेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं. डॉक्टर की सुरक्षा और सम्मान सबकी प्राथमिकता होनी चहिए. छत्तीसगढ़ में डॉक्टर और नर्सों से अभद्रता करने का कोई सोचेगा भी तो उसे कठोर दंड देंगे.