Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ को मिली पहली ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी

दुर्ग। अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर (वेटलिफ्टिंग, योगा और पावर लिफ्टिंग) चैंपियनशिप 2024-2025 का आयोजन 23 से 27 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार आयोजित हो रहे इस चैंपियनशिप की मेज़बानी राज्य को मिली है।

बता दें कि इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रिय सुरक्षा बलों की 33 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें कुल 1500 कोच और खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप का आयोजन भिलाई के तीन अलग-अलग स्थानों पर होगा, जिससे क्षेत्र में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।

प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में कई इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे:

पावरलिफ्टिंग (पुरुष/महिला): कुल 10 इवेंट
वेटलिफ्टिंग (पुरुष/महिला): कुल 8 इवेंट
योगा (पुरुष/महिला): कुल 5 इवेंट

गौरतलब है कि इस चैंपियनशिप में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच कुल 312 मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के 52 खिलाड़ी भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चैंपियनशिप में आने वाले सभी मैनेजरों, कोचों और प्रतिभागियों का गमछा और गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए विभिन्न स्थानो में आवास व्यवस्था और भोजन के लिये जयंती स्टेडियम ग्राउण्ड में किया गया है।

इस आयोजन से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होगा। सभी खेल प्रेमियों और दर्शकों से अपील है कि वे इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।