Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ को नहीं मिली 39वें नेशनल गेम्स की मेजबानी

रायपुर। खेलों के राष्ट्रीय पटल पर नेशनल गेम्स की मेजबानी के जरिए अपनी पहचान छोड़ने के लिए आतुर छत्तीसगढ़ को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बड़ा झटका दिया है. आईओए ने 2027 में होने वाले 39वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मेघालय को सौंप दी है.

मेघालय ओलंपिक एसोसिएशन ने नेशनल गेम्स के मेजबानी सौंपे जाने की जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से जारी पत्र को अपने ऑफिशल वेबसाइट पर पोस्ट कर दी है. छत्तीसगढ़ बीते 15 सालों से नेशनल गेम्स की मेजबानी का इंतजार कर रहा है. आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ ने 2010 में IOA को 2.5 करोड रुपए रॉयल्टी मनी के तौर पर दिए थे. इसके बावजूद गोवा, गुजरात और उत्तराखंड को मेजबानी दी गई.

आईओए के इस कदम से प्रदेश के खेल प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि खुद भारतीय ओलंपिक संघ का मानना है कि राष्ट्रीय खेल मेजबान राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास और खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं. इसकी वजह से खिलाड़ियों को घरेलू दर्शक और प्रशंसकों के सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है. पूरे खेल का एक इको सिस्टम विकसित होता है.