Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में स्वास्थ्य पर रहा खास फोकस, आयुष्मान योजना से लेकर नए मेडिकल कॉलेजों तक, जानिए मंत्री चौधरी की बड़ी घोषणाएं

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1,65,100 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है। मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों को सशक्त बनाने, नए अस्पतालों की स्थापना, तथा IVF और नैचुरोपैथी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

छत्तीसगढ़ बजट 2025 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मुख्य प्रावधान

1. आयुष्मान स्वास्थ्य योजना

  • शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत प्रदेश के 77.20 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ।
  • इसके लिए ₹1,500 करोड़ का प्रावधान।

2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)

  • इस योजना के लिए ₹1,850 करोड़ का बजट आवंटित।

3. सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर

  • प्रथम चरण में 50 विकासखंडों में सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

4. वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण

  • वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष बजट प्रावधान।

5. कार्डियक हेल्थ केयर

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय, रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) का विस्तार।
  • कार्डियक बाईपास सर्जरी की सुविधा के विस्तार के लिए ₹10 करोड़ का बजट।

6. निःसंतान दंपतियों के लिए IVF और ART सेंटर

  • IVF तकनीक को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ART (असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी) केंद्र की स्थापना।
  • इसके लिए ₹10 करोड़ का बजट प्रावधान।

7. कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए चिकित्सा उपकरण

  • मेकाहारा स्थित क्षेत्रीय कैंसर संस्थान एवं अन्य विभागों के लिए प्रथम चरण में ₹20 करोड़ की चिकित्सा उपकरण व्यवस्था।

8. सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाने की योजना

  • मेकाहारा में ₹28.5 करोड़ की लागत से 3 टेस्ला MRI मशीन और ₹26 करोड़ की लागत से 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी।
  • महासमुंद चिकित्सा महाविद्यालय में ₹14 करोड़ की लागत से 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन स्थापित होगी।

9. मेडिकल कॉलेजों का वित्तीय सशक्तिकरण

  • मेडिकल कॉलेजों की स्वशासी समितियों को अधिक वित्तीय अधिकार।

10. नए अस्पतालों की स्थापना और अपग्रेडेशन

नए अस्पताल

  • जनकपुर में 100 बिस्तर का अस्पताल।
  • जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 220 बिस्तर का अस्पताल।
  • राजा नवागांव (कबीरधाम), भेज्जी (सुकमा) में PHC की स्थापना।
  • मोतिमपुर (मुंगेली), भंडारपुरी (रामपुर), सिरिमकेला (जशपुर) में PHC की स्थापना।
  • सरोना (रायपुर) में 100 बिस्तर का अस्पताल।
  • तखतपुर में मातृ-शिशु अस्पताल की स्थापना।

अस्पतालों का अपग्रेडेशन

  • पचपेड़ी (बिलासपुर) के PHC को CHC में अपग्रेड किया जाएगा।
  • कटघोरा (कोरबा), सरिया (सारंगढ़-बिलाईगढ़), नवागढ़ (बेमेतरा) के CHC को 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नत किया जाएगा।
  • कोतबा (जशपुर), धरसींवा (रायपुर), तरेगांव जंगल (कबीरधाम) के CHC को अपग्रेड किया जाएगा।
  • गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, गरियाबंद, बीजापुर के अस्पतालों का विस्तार।

11. नैचुरोपैथी और आयुर्वेद के लिए विशेष प्रावधान

  • बस्तर, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़, जशपुर में 4 योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए ₹13 करोड़।
  • आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹4 करोड़।

12. खाद्य एवं औषधि परीक्षणशाला

  • मध्य भारत की सबसे बड़ी अत्याधुनिक इन्टीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षणशाला के निर्माण के लिए ₹45 करोड़ का बजट।