Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

30 अप्रैल तक घोषित हो सकता है छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

रायपुर- सीजी बोर्ड यानि छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10 मई तक 10वीं और 12वीं परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित कर सकता है।  जांच के बाद रिजल्ट तैयार करने में 10 दिनों का समय लग सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सीजी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को घोषित किया जा सकता है।

जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि सीजीबाएसई की तरफ से बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा एक मार्च से 23 मार्च तक आयोजित किए गए। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च शुरू होकर 21 मार्च को समाप्‍त हुई। जबकि 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च हुई। बोर्ड परीक्षा अन्य सालों की तुलना में इस बार जल्द ही समाप्त हो गया। बोर्ड परीक्षा जल्‍द खत्‍म होने के साथ ही इस बार मार्च में मूल्‍याकंन भी शुरू कर दिया गया। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक मूल्‍यांकन की प्रक्रिया पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

10वीं में इस बार तीन लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। इसी तरह 12वीं में दो लाख 55 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। दूसरी ओर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा। रिजल्ट के अनुसार वे कालेज का चयन या अन्य तरह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकते हैं।