Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति की प्रांतीय मासिक बैठक मुख्य कार्यालय भगवानपुर में प्रांतीय अध्यक्ष रामू घोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज सेवा और जनप्रतिनिधित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई व्यक्तियों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विजय व्यापारी समाज के पूर्व अध्यक्ष, जनपद सदस्य चठिरमा एवं जनपद सभापति को जिला बलरामपुर के उपाध्यक्ष कृष्णा मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 02 से लगातार तीन बार पार्षद निर्वाचित होने पर सुशांत घोष को सम्मानित किया जाना था, हालांकि उनकी अनुपस्थिति के कारण यह सम्मान प्रदान नहीं हो सका।

इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 03 से दो बार पार्षद निर्वाचित निरंजन राय को संरक्षक शिवशंकर दास द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निरंजन राय ने बंग समाज कल्याण समिति भवन के बॉउंड्रीवाल निर्माण हेतु एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं, प्रेमा राय को संरक्षक रमेश विश्वास द्वारा शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष रामू घोष ने समाज सेविका शिल्पा पाण्डेय (शृष्टि जी), जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण ‘माता बहादुर कलारीन सम्मान’ प्राप्त हो चुका है, को भी समाज की ओर से शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामू घोष, संरक्षक सुबोध विश्वास, शिवशंकर दास एवं रमेश विश्वास, प्रांतीय उपाध्यक्ष संदीप सरकार एवं दीवाकर मुखर्जी, जिला अध्यक्ष समीर मंडल (सरगुजा), रबीन विश्वास (बलरामपुर), पवन बर्मन (सूरजपुर) सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। बैठक में सभी की सक्रिय सहभागिता को सराहनीय बताया गया।