Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र अब 19 दिसंबर तक, धर्मजीत सिंह ने रखी विधायक निधि 10 करोड़ करने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. इसके पहले विधानसभा का वर्तमान सत्र 17 दिसंबर को खत्म होने वाला था. बढ़ी हुई अवधि के दौरान सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा होगी.

विधानसभा सत्र के दौरान पहले दिन आज विधायक धर्मजीत सिंह ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में नारे लगाने वालों का विरोध करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव लाकर आलोचना करने की मांग की. इसके साथ ही तखतपुर विधायक ने नक्सली हिड़मा और बसवराजू की क्रूरता का जिक्र करते हुए ऐसे नक्सली समर्थकों को बस्तर भ्रमण कराने की मांग की, जिससे उनको नक्सलियों के द्वारा किए अत्याचार का पता चल सके.

इसके साथ ही विधायक धर्मजीत सिंह ने सदन में विधायक निधि 10 करोड़ करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विधायक निधि बढ़ाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भी क्रांतिकारी कदम उठाते हुए विधायक निधि में बढ़ोतरी करे. इसके साथ उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी से काम करवाने निधि बढ़ाने की मांग की.