Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र : कांग्रेस ने उठाया अस्पतालों को भुगतान का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री ने किया पलटवार, कहा – आपके समय की देनदारी को हम दे रहे…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन ध्यानाकर्षण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पतालों का भुगतान लंबित होने से इलाज नहीं होने का मुद्दा उठाया. इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि आपकी सरकार के समय की देनदारी है, उसे हम दे रहे हैं. जल्दी ही सभी भुगतान को कर दिया जाएगा. 

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने ध्यानाकर्षण में आयुष्मान योजना में इलाज और अस्पतालों को भुगतान का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि भुगतान लंबित होने की वजह से मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि 838 करोड़ का भुगतान लंबित है. टीपीए के जरिए क्लेम का भुगतान किया जाता है. भ्रष्टाचार रोकने हमने 75 अस्पताल की जांच की, वहीं 11 अस्पतालों पर 151 लाख का फाइन किया. अस्पतालों को भुगतान किया जा रहा है. 300 करोड़ राशि का प्रावधान अभी किया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि 1400 करोड़ का भुगतान रुका है. छोटे-छोटे अस्पताल बंद हो गए हैं. इलाज नहीं हो रहा है. कब तक भुगतान होगा? इस पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि आपकी सरकार के समय की देनदारी है, उसे हम दे रहे हैं. जल्दी ही सभी भुगतान को कर दिया जाएगा.