Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: भाजपा विधायक कौशिक ने कहा- काम नहीं कर रहे स्कूलों में लगे सैनेटरी नैपकिन-वेंडिंग मशीन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन, वेडिंग मशीन और डिस्पोजल करने वाली इंसीनरेटर मशीन से जुड़ा मामला उठाया. भाजपा विधायक ने मशीनों के काम करने की जानकारी देते हुए मंत्री से जांच कराने की मांग की. इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जांच कराने की बात कही.

सदन में स्कूलों में स्थापित मशीनों के सत्यापन और एजेंसियों के नाम और तारीख पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर गईं. भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि मशीनें संचालित नहीं है. इस मामले की जाँच कराई जाए. इस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि 1600 मशीनें ठीक है, 1300 मशीनें खराब है. फिलहाल, विभाग से ऐसी कोई जानकारी नहीं है. इस पर विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र के दो स्कूलों की जाँच करा लीजिए. मंत्री ने कहा कि जाँच करा लेंगे.