दिल्ली में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात
दिल्ली। दिल्ली प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. रमन सिंह ने नितिन नबीन के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए अपनी शुभेच्छाएं भी प्रेषित कीं।






