Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय कर दी गई है. विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा. इस सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी.

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

सत्र के पहले दिन, यानी 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा. राज्यपाल के संबोधन के साथ ही सदन की कार्यवाही की विधिवत शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की आगामी योजनाओं और उपलब्धियों का खाका पेश किया जाएगा.

बजट सत्र होने के नाते इस दौरान राज्य सरकार के वित्तीय लेखा-जोखा पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों, नए विधेयकों और अनुपूरक बजट को लेकर भी सदन में तीखी बहस होने की संभावना है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस महत्वपूर्ण सत्र के लिए अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार करने में जुट गए हैं.