Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा: विधायक किरण सिंह देव ने सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के निर्माण का उठाया मुद्दा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल और महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक के निर्माण का मुद्दा उठाया. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आश्वस्त किया कि जनवरी में ही इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा.

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने प्रश्नकाल के दौरान जगदलपुर में स्थित महारानी अस्पताल के निर्माण कार्योंं की स्वीकृति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कैंसर क्लिनिक का निर्माण किया जाना है. इसमें स्वीकृति कब प्रदान हुई. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 12 जून 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई. इस पर विधायक ने कहा कि 6 माह के बाद यह प्रक्रिया किस-किस तरीके से होकर गुजरी है, क्योंकि अब तक केवल टेंडर का काम ही चल रहा है. इसमें क्या स्थिति है?

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि पिछले 7 महीना पहले हम प्रवास पर गए थे. इसमें माताओं के लिए एमआरटी भवन बनाए जाने की मांग की गई थी. इसे ध्यान में रखते हुए एमआरडी भवन की स्वीकृति की घोषणा की गई थी. इसका टेक्निकल अनुरूप होता है, जो प्राइवेट एजेंसी हायर करके इसका डीपीआर बनाते हैं. ईएनसी के माध्यम से इसकी स्वीकृति प्रक्रिया जारी होती है, जल्द ही इसका निर्माण ही जाएगा.

इस पर किरण सिंह देव ने कहा कि जब 6 महीना तक टेंडर की प्रक्रिया ही शुरू नहीं होगी तो आखिरकार निर्माण कब होगा? सुपर स्पेश्यालिटी हॉस्पिटल बनना है, उसका भी निर्माण कार्य आखिर कब से शुरू होगा दोनों का कार्य कब तक शुरू हो जाएगा? मंत्री ने कहा कि मैं यह आश्वस्त करता हूं कि अगले महीने जनवरी में ही इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा.