Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा : नेता प्रतिपक्ष महंत का भाजपा नेताओं से सवाल- बेर का अभी सीजन नहीं, फिर कहां से ले गए अयोध्या…

रायपुर। विधानसभा में शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने भाजपा नेताओं से राम लला को भेंट किए बेर पर घेर दिया. उन्होंने कहा कि कहा कि अभी बेर का सीजन नहीं है, बेर न शिवरीनारायण में मिल रहा, न रायपुर में, फिर अयोध्या बेर कहां से ले गए.

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने इसके साथ प्रदेश में भगवान राम से जुड़े स्थलों के विकास को लेकर भाजपा सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रामजी के जहां-जहां चरण पड़े थे, ऐसे 75 स्थानों का चयन किया था. हमारी सरकार ने दस स्थानों पर काम शुरू किया था. उन्होंने सवाल किया कि भाजपा की सरकार आने के बाद सात महीनों में क्या किसी भी स्थान में एक ईंट भी रखा?

राजेश मूणत सहित अन्य भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई. राजेश मूणत ने कहा कि जनता ने आपको बता दिया छत्तीसगढ़ में क्यों हारे. इस पर महंत ने कहा कि बातों को गलत दिशा में आपलोग ले जाते हैं इसीलिए अयोध्या, प्रयागराज हारे हैं. पीएम मोदी ने श्री राम सर्किट बनाने का वादा किया है, उसमें छत्तीसगढ़ का नाम नहीं है, उसे जोड़वा दें.