Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

DAP खाद की किल्लत पर गरमाया छत्तीसगढ़ विधानसभा, गर्भगृह तक पहुंची नारेबाज़ी, विपक्षी विधायक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज DAP खाद की कमी को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश में खाद की भारी कमी का मुद्दा उठाया, जिस पर आदिवासी विकास मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए माना कि प्रदेश में DAP खाद की कमी है।

मंत्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार उर्वरक आपूर्ति करने वाली कंपनियों से सतत संपर्क में है। जहां-जहां DAP की कमी है, वहां वैकल्पिक उर्वरकों को प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उर्वरक आपूर्ति का प्लान राज्य सरकार को मिल चुका है और जल्द ही 14 रैक (कुल 18,885 मीट्रिक टन) उर्वरक आने वाला है, जिसमें NPK और DAP दोनों शामिल होंगे।

विधायक उमेश पटेल ने यह भी सवाल उठाया कि जब भंडारण 50% हुआ, तो उसमें से कितना प्रतिशत किसानों को और कितना निजी वितरकों को दिया गया? इस पर मंत्री नेताम ने स्पष्ट किया कि 60% खाद किसानों को और 40% निजी क्षेत्रों को दिया गया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगे आने वाली DAP की पूरी खेप प्राथमिकता के आधार पर सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मुद्दे पर सरकार से सवाल किया और जानना चाहा कि लक्ष्य के कितने प्रतिशत हिस्से को निजी और कितना सहकारी क्षेत्रों को वितरित किया गया। मंत्री नेताम ने जवाब देते हुए बताया कि अब तक 1 लाख 72 हजार मीट्रिक टन DAP प्राप्त हुआ है, और यह समस्या सिर्फ छत्तीसगढ़ की नहीं बल्कि वैश्विक स्तर की है।

लेकिन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायक भड़क उठे और सदन में जोरदार नारेबाज़ी शुरू हो गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि विपक्षी विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए। इस अनुशासनहीनता पर विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया। बावजूद इसके विपक्षी विधायक नारेबाज़ी करते रहे और अध्यक्ष के निर्देशों की अनदेखी करते हुए सदन में डटे रहे।

DAP खाद की किल्लत पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की, वहीं सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में होने का दावा किया। भारी शोरगुल और नारेबाज़ी के चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी, लेकिन बाद में दोबारा शुरू की गई।