Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा : हंगामे के साथ शुरू हुआ चौथे दिन का सत्र, कांग्रेस विधायकों ने सीने पर लगाए पोस्टर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ. कांग्रेस विधायक अपने सीने पर मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में पोस्टर लगाकर पहुंचे थे, इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई. इस पर आसंदी ने व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस विधायकों से पोस्टर-बैनर बाहर निकालकर प्रश्नकाल में शामिल होने को कहा.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों के सीने पर सत्यमेव जयते का पोस्टर लगाए जाने पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बता दें कि क्या ऐसी परंपरा रही है. भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस के दो नेता पोस्टर नहीं लगाए हैं, और बाकी के विधायकों को मजदूर समझकर पोस्टर लगवाकर लाए हैं. इस पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आप मजदूर कहकर जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं.

इस आसंदी ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की बात कहते हुए कहा कि आप सभी वरिष्ठ सदस्य हैं. जिन्होंने भी बैनर-पोस्टर लगाकर रखे हैं, वे बाहर निकालकर सदन की कार्यवाही में शामिल हुए. इस पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के सवाल करने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि व्यवस्था पर कोई सवाल नहीं होता. इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के हस्ताक्षेप करने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रश्नकाल में कोई भाषण नहीं होता है. इस तरह से पक्ष-विपक्ष के बीच नोक-झोंक के बीच आसंदी ने पांच मिनट के लिए स्थगित की.