Special Story

छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में अहम नियुक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी बनाए गए

छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में अहम नियुक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी बनाए गए

Shiv Mar 19, 2026 1 min read

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के…

रायपुर संभाग में बढ़े अपराध के मामले, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

रायपुर संभाग में बढ़े अपराध के मामले, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

Shiv Mar 19, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है।…

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित

Shiv Mar 19, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को गृह मंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़…

सदन में उठा सशस्त्र बल वीरता पुरस्कार का मुद्दा, गृह मंत्री ने कहा- एक बार में दी जाती है 20 लाख रुपए की सम्मान राशि…

सदन में उठा सशस्त्र बल वीरता पुरस्कार का मुद्दा, गृह मंत्री ने कहा- एक बार में दी जाती है 20 लाख रुपए की सम्मान राशि…

Shiv Mar 19, 2026 2 min read

रायपुर। सशस्त्र बल वीरता पुरस्कार मिलने वाले जवानों-अधिकारियों को नियोक्ता, यानी…

March 19, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: SIR पर विपक्ष लाया स्थगन, सत्तापक्ष के साथ हुई तीखी नोक-झोंक, आसंदी के अग्राह्य करने पर किया वॉकआउट…

रायपुर। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में लोगों के काटे गए नाम पर चर्चा के लिए विपक्ष स्थगन लाया. मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. आसंदी के इसे भारत निर्वाचन आयोग का विषय बताते हुए स्थगन को अस्वीकार करने पर नाराज विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया.

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एसआईआर पर स्थगन की सूचना देते हुए कहा कि 19 लाख 13 हजार से ज्यादा लोगों के नाम कटे हैं. ये जो प्रदेश के नागरिक थे, वो लापता हैं. इस मुद्दे पर स्थगन के जरिए चर्चा की मांग है. इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि ये जनहित का, राज्यहित का मुद्दा नहीं है, इसे यहां नहीं उठाया जा सकता. इसे रिकॉर्ड में भी नहीं शामिल किया जाना चाहिए. ये राज्य का मुद्दा ही नहीं है.

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में सब ठीक चल रहा है. विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, इसलिए ऐसे मुद्दे ला रहे हैं. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने भाजपा का नाम लिया. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा का नाम लेने पर आपत्ति जताई. इसके साथ ही सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया. पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस होने लगी.

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि एक पार्टी के लोगों ने दूसरे बूथों के भी मतदाताओं का नाम कटवाया. इसपर चर्चा जरूरी जरूरी है. आसंदी ने भारत निर्वाचन आयोग का विषय बताते हुए स्थगन को अस्वीकार किया. इससे नाराज विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया.