Special Story

गैस सप्लाई पर चिंता, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन बोला– सिलेंडर जमा न करें

गैस सप्लाई पर चिंता, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन बोला– सिलेंडर जमा न करें

Shiv Mar 11, 2026 1 min read

रायपुर। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की संभावित कमी को…

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी का मुद्दा कांग्रेस ने उठाया, आसंदी के व्यवस्था नहीं देने पर किया कार्यवाही का बहिष्कार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन शून्यकाल में विपक्षी सदस्यों ने सत्ता पक्ष के विधायक रिकेश सेन को मिली जान से मारने की धमकी का मुद्दा उठाया. इस पर आसंदी के व्यवस्था देने से इंकार करने पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया.

शून्यकाल में भाजपा विधायक रिकेश सेन को मिली जान से मारने की धमकी का मुद्दा उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने कल ही सदन इस पर गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया था. लेकिन इस मामले में अभी तक सरकार की ओर से वक्तव्य नहीं आया है. इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने आसंदी से व्यवस्था देने की मांग की.

विपक्षी विधायकों ने कहा कि यह गंभीर मामला है. सरकार या विधायक रिकेश सेन का जवाब आना चाहिए. आसंदी ने व्यवस्था देने से इंकार करते हुए कहा कि सरकार के ध्यान में बात आ गई है, व्यक्तव्य की जरूरत नहीं है. इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक जवाब नहीं आता, विपक्ष कार्यवाही में भाग नहीं लेगा.

मामले में भाजपा विधायक रिकेश सेन ने जवाब देते हुए कहा कि बिना सही जानकारी बहिष्कार करना सही नहीं. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ. मेरी सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित है. मैं अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी जानकारी सरकार को और संसदीय कार्यमंत्री को दे दी है. इसलिए इसे लेकर राजनीति करनी ठीक नहीं है.