Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ : जहरीली गैस के रिसाव से 5 की मौत, सीएम ने जताया शोक

रायपुर-    छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बेहद दुःखद घटना सामने आई है। एक कुएं में गिरी लकड़ी 5 लोगों के मौत का कारण बन गई। दरअसल इस लकड़ी को निकालने एक जो भी कुएं में उतरा वो वापस बाहर नहीं आ सका। घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण पहले पिता, फिर दो बेटों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में लोग कुएं के अंदर एक के बाद एक व्यक्ति उतरते गए।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव किकिरदा की है। जानकारी के अनुसार लंबे समय से ढके होने के कारण कुएं में बनी जहरीला गैस के कारण उतरे लोगों की मौत हो गई। मृतकों ने रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्र शामिल है।

बता दें कि 14 जनवरी 2024 राजधानी दिल्ली में अंगीठी ने फिर 6 लोगों की जान ले ली थी। ठंड से बचने के लिए रात में आग जलाना दो परिवारों के लिए जानलेवा साबित हो गया। पहली घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके की थी, जहां घर में 4 लोगों की लाश मिली। इनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल थे। पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में अंगीठी जली हुई थी। घटना में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल है। इस बीच पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में भी घर के अंदर दो लोग मृत हालत में मिले। उनके घर के अंदर अंगीठी जली हुई थी। दोनों नेपाली मूल के थे।