Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चेन्नई की लगातार दूसरी जीत, गुजरात को 63 रन से हराया, शिवम-रचिन का चला बल्ला

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है. सीजन के 7वें मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हराया.

चेपॉक स्टेडियम में 207 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी. इससे पहले चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए. रचिन रवींद्र (20 बॉल पर 46 रन) और शिवम दुबे (23 बॉल पर 51 रन) ने विस्फोटक पारियां खेलीं, जबकि कप्तान ऋतुराज गावकवाड़ ने 36 बॉल पर 46 रन बनाए. वहीं राशिद खान को दो विकेट मिले.

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. ऋद्धिमान साहा और डेविड मिलर ने 21-21 रन बनाए. बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. चेन्नई के लिए दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट लिए.