Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 11 लोगों से करोड़ों की ठगी, युवती समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. कंपनी में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को दबोचा है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 11 लोगों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

दरसअल, आसमा कालोनी निवासी ज्योति वाधवा ने मैग्नेटो मॉल में इंडिपेंडेंट बिजनेस ओनर के कार्यालय में संपर्क किया. कंपनी के डायरेक्टर प्रांजल पाटले, दुर्गा पटेल, अनुराग खूंटे कंपनी चला रहे हैं. जहां कंपनी में निवेश करने पर 40 से 50 प्रतिशत मुनाफा देने, मूलधन की राशि को कभी भी निकाल लेने और कंपनी में सबसे पहले 5 लोगों को जोड़ने पर मुनाफा होने का झांसा दिया. इसके लालच में आकर ज्योति समेत 11 लोगों ने कंपनी में एक करोड़ से ज्यादा रुपये निवेश किया. पहले तो उन्हें मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में मुनाफा देने में गोलमाल करने लगे. पीड़ितों ने जब अपने निवेश किये गए पैसे को मांगना शुरू किया तो वह घुमाने लगे.

जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत सिविल लाइन थाने में शिकायत की. मामले में पुलिस ने प्रांजल, दुर्गा और अनुराग के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक और भी कई लोग है, जो इनके झांसे में आकर करोड़ों रूपये निवेश किये है, जिसकी जांच की जा रही है.