Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर का चरण दास महंत को हो गया था आभाष, कहा- रात में ले जा रहे थे, तभी…

रायपुर। गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत को पहले ही आभाष हो गया था. उन्होंने कहा कि जब पता चला कि अमन साव को रात में ले जा रहे हैं, तभी हमने समझ लिया था कि इसको आधे रास्ते में मारेंगे, एनकाउंटर होगा. 

डॉ. चरण दास महंत ने पत्रकारों से विधानसभा परिसर में अमन साव एनकाउंटर पर किए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अमन साव समाज के लिए कोढ़ बन गया था. बहुत बड़ा गैंगस्टर मारा गया. सरकार की नाकामियां भी है. सामाजिक दृष्टि से लोग चाहते हैं कि ऐसे लोगों को समाज में जिंदा नहीं रहना चाहिए.

बता दें कि झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव आज सुबह झारखंड पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया. अमन साव को रांची पुलिस रायपुर जेल से रांची ले जा रही थी, इसी दौरान रामगढ़ के पास अमन गैंग के सदस्यों ने पुलिस काफिले पर बम से हमला कर दिया.

इस दौरान मौके का फायदा उठाकर अमन साव ने पुलिस की इंसास राइफल लूटकर भागने लगा. इस पर उसका पीछा करना शुरू तो अमन के साथियों ने फिर से पुलिस पर हमला कर दिया. इस पर जवाबी कार्रवाई में अमन साव मारा गया, वहीं मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है.