Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

SECL खदान में बवाल: भू-विस्थापित कर्मचारियों ने अधिकारी को पीटा, ऑफिस में की तोड़फोड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। SECL की मानिकपुर खदान में कलिंगा कंपनी के अधिकारी और स्थानीय भू-विस्थापित कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 17 मई को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब तक नामजद आरोपी उदयप्रसाद पटेल और सुरेश पटेल, जबकि वीडियो में मारपीट और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे अलोक कुमार पटेल और विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कलिंगा कंपनी के कर्मचारी चक्रधर मोहंती कंपनी में कार्यरत स्थानीय भू-विस्थापित कर्मचारियों से ट्रांसफर के नाम पर अवैध रूप से पैसों की मांग करता है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद से ग्रामीणों में चक्रधर मोहंती को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अब वायरल वीडियो और गवाहों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।