Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रार्थना सभा के दौरान बवाल, हिंदू संगठनों के जताया विरोध, पुलिस की दखल के बाद शांत हुआ मामला

राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2, बड़ा तालाब रोड स्थित एक मकान में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। विरोध के चलते मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि उक्त मकान में धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थी और भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके ठीक विपरीत मकान मालिक जिनके घर प्रार्थना हो रही थी, उनका कहना है कि भारत देश संविधान से चलने वाला, धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हर व्यक्ति को मौलिक अधिकार की स्वतंत्रता है। घर में प्रार्थना सभा हो रही है, उस पर विरोध करना गलत है।

इधर माहौल बिगड़ने की सूचना पर एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी वैशाली जैन, कोतवाली टीआई नंदकिशोर गौतम, बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू, चिखली चौकी प्रभारी कैलाश मरई सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों को करीब तीन घंटे तक समझाइश दी गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।