Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गर्मी के चलते स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

बिलासपुर।  गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इसलिए ठंड के समय में स्कूलों का समय बढ़ाकर सुबह साढ़े आठ बजे कर दिया गया था. अब गर्मी बढ़ने के साथ ही पहले की तरह जिले के सभी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से लगेंगे. उक्त आदेश जारी कर दिया गया है.

ये आदेश बिलासपुर के लिए जारी किया गया है. जिले में दिसबंर मध्य में अत्यधिक ठंड और शीत लहर का प्रकोप था. उसको ध्यान रखते हुए कलेक्टर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया था. जिसके अनुसार स्कूल लग रहे थे. वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर खत्म हो गया है. गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इसलिए स्कूल जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है.

इसके अनुसार एक पाली में संचालित होने वाली स्कूल सोमवार से शुकवार तक प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे. वहीं शनिवार को प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक स्कूल संचालित किए जाएंगे. इसी तरह दो पाली में संचालित होने वाली स्कूलों में प्रथम पाली सोमवार से शुकवार तक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक और शनिवार दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक लगेंगे. वहीं द्वितीय पाली में सोमवार से शुकवार तक हाई एवं हायर सेकेण्डरी दोपहर 12.00 बजे से सायं 5 बजे तक और शनिवार को प्रातः 7.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक लगाने का आदेश जारी किया गया गया है.