Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सिंहदेव को एक दिन का CM बनाने की बात कहकर फंस गये चंद्राकर, अब बाबा ने कहा…..”CM साय से बात कर ले, कब इस्तीफा दे रहे है”….!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में एक दिन का सीएम बनाने को लेकर नया ड्रामा देखने का मिला। कांग्रेस सरकार में डिप्टी सीएम रहे टी.एस.सिंहदेव ने बिलासपुर में कहा कि….वे कभी नहीं कहेंगे कि उन्हे मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नही है। बस सिंहदेव के इसी बयान पर पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए बाबा को एक दिन का सीएम बनाने की बात कह दी। इस बयान के बाद अब सिंहदेव ने भी कह दिया है कि वे अजय चंद्राकर से मिलेंगे। और कहेंगे कि राज्यपाल और मख्यमंत्री से बात कर ले कि कब वो इस्तीफा दे रहे है।

छत्तीसगढ़ में राजनेता कुछ करे या न करे लेकिन मीडिया में तीखी बयानबाजी कर खुद को सुर्खियों में जरूर बनाये रखते है। फिर चाहे राजनेता कांग्रेस पार्टी के हो या फिर बीजेपी के कद्दावर नेता। ताजा मामला एक दिन के मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सूबे की सियासत गरमायी हुई है। दरअसल कांग्रेस सरकार में डिप्टी सीएम रहे टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर में मीडिया के सामने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि….“कभी नही कहेंगे कि उन्हे मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नही है। सिंहदेव का ये बयान क्या आया, बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तुरंत काउंटर फायर कर दिया। मीडिया ने जब इस मुद्दे पर चंद्राकर से सवाल पूछा तो उन्होने तंज कसते हुए कह…..वो आ जाये एक दिन हम लोग विष्णुदेव सायजी के कुर्सी में बैठाकर सम्मान कर, उठाकर ले जायेंगे।

कांग्रेस में तो उनको कुछ मिलना नही है। हमलोग उनका ऐसे ही सम्मान कर देंगे, उनका हसरत है…..हसरत लेकर उपर नही जाना चाहिए।” चंद्राकर का ये बयान सामने आने के बाद टीएस सिंहदेव का भी बयान सामने आया है। उन्होने मुस्कुराते हुए चंद्राकर की बातों पर पलटवार करते हुए कहा कि…..“उन्होने मुझे एक दिन का सीएम बनाने की बात कही है, मैं आउंगा उनके यहां….एक दिन वाली बात, मैं उनसे बात करूंगा कि गवर्नर साहब से बात कर लिजिये, विष्णुदेव सायजी से बात कर लिजिये…..किस दिन इस्तीफा दे रहे है। मैं आ रहा हूं आपके यहां वही शपथ ले लेंगे।”

मीडिया के सामने भले ही अजय चंद्राकर ने ये बयान तंज कसते हुए मजाक में बोल दिया। लेकिन चंद्राकर के इस बयान के बाद अब सिंहदेव ने भी मुस्कुराते हुए जो बयान दिया है। उससे अजय चंद्राकर का टेंशन बढ़ना लाजमी है। खैर राजनीति में कब कौन सी बात किसे बुरी लग जाये, ये कोई नही जानता। लेकिन अजय चंद्राकर ने जिस लहजे में पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव पर तंज कसा है। उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कुर्सी नही मिलने की राजनीतिक पीड़ा कितनी होती है…..फिर चाहे वो कुर्सी मुख्यमंत्री की हो या फिर मौजूदा सरकार में मंत्री की कुर्सी…!