Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर- प्रदेश में मानसून ने दस्तक तो दे दी है पर बारिश दो दिन से ब्रेक लगा हुआ है. वहीं अब मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 26 से 28 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके लिए रायपुर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 26 जून से मौसमी गतिविधियां बढ़ने और भारी बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 28 जून तक मौसम खराब रहेगा. अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 26 से 28 जून के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका चक्रीय चक्रवती परिसंचरण के रूप में दक्षिण गुजरात से झारखंड तक बना हुआ है, जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है. यह मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है, जो कि दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुकी हुई है. इसके प्रभाव से बुधवार को छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है.