Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय टीम की जीत को लेकर बाबा महाकाल व सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा अर्चना

उज्जैन। चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को पराजित कर भारतीय टीम का आगाज अच्छा हुआ है लेकिन अभी बहुत पड़ाव पार करने बाकी हैं। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम का मुकाबला करो या मरो वाला होगा। टीम इंडिया इस मैच में पाकिस्तानी टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करे और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का प्रयास यही रहे इसी कामना के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर और श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में विशेष पूजा की गई। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों के फोटो लेकर पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

खिलाड़ियों की तस्वीर रख विशेष पूजा अर्चना

महाकाल मंदिर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप उपाध्याय (चम्मू गुरु) ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी मैं पाकिस्तान के खिलाफ भारत को विजयश्री मिले। इसी कामना को लेकर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भग्रह में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीर रखकर विशेष पूजा अर्चना की गई। पुजारी ने विशेष मंत्रों के साथ पूजा की और बाबा महाकाल से यह कामना की। टीम इंडिया विजयश्री होकर सेमीफाइनल में पहुंचे। सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी विशेष पूजा की गई। इस दौरान गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर भगवान श्री सिद्धिविनायक से कामना की गई की वह अपना आशीर्वाद टीम इंडिया पर बनाए रखें।