Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा

रायपुर।   छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी गण प्रदेश के वित्त मंत्री व राज्यस्व मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की व्यापारियों की लगातार मांगों से अवगत कराया गया सर्वप्रथम मंडी टैक्स का मामला, हाउसिंग बोर्ड एवं नगर निगम की मार्केट को फ्री होल्ड करवाना, डूमरतराई में ट्रांसपोर्ट शिफ्ट करना व जमीन को आबंटित करना, मुख्यमंत्री के द्वारा बजट में पास चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए भवन की जमीन का विस्तार से चर्चा, GST पर व्यापारियों की चिंता मुक्त व्यापार कैसे करे साथ ही जीएसटी का सरलीकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इन सारी बातों पर तत्काल मंत्री ओपी चौधरी ने आयुक्त से बात की एवं निर्देश दिए साथ नामांतरण में आज भी लैंड यूस कृषि दिखा रहा उस को ठीक करने की बात कही। होलसेल कोरिडोर के लिए भी कहा कि इस पर वो विचार करेंगे और नए सिरे प्लान करेंगे एक-एक नोटिफिकेशन व्हाट्सएप के माध्यम से व्यापारियों को प्राप्त हुआ था जिस पर ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है यह सब सिर्फ व्हाट्सएप पर मैसेज घूम रहे हैं ऐसा कोई आदेश पारित नहीं हुआ है।

ओ पी चौधरी ने रायगढ़ शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए सहमति प्रदान की रायगढ़ जिला के उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल से हस्ते हुए कहा कि आप को मेरे पास आने की जरुरत नहीं में आप के पास आऊंगा क्योंकि मुझे वोट की भी जरूरत है रायगढ़ मेरा विधानसभा क्षेत्र है जिस पर वहां पूरा हास्य मय माहौल हो गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया कार्यकारी अध्यक्ष राधाकृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी जसप्रीत सलूजा, अमर गिदवानी, अमर दास खट्टर, डूमर तराई व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रेम पाहुजा, राजेश पोपटानी, प्रताप पोपटानी, अमर लाल सचदेव, लोकेश चंद्रकांत जैन, जवाहर थोरानी, अशोक निहलानी, प्रथम बाफना, कपिल दोषी, रायगढ़ के जिला उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, किशोर नरवानी, राजेंद्र पारेख, पवन मंघन, अमर बारलोटा, नीलेश सांखला एवं रवि उपस्थित थे।