Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धर्मांतरण के खिलाफ चैंबर ऑफ कॉमर्स आया सामने, छत्तीसगढ़ बंद को दिया समर्थन

रायपुर। कांकेर में सामने आए धर्मांतरण से जुड़े मामले के बाद प्रदेश में बढ़ते तनाव को देखते हुए सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है. इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी समर्थन देने की घोषणा की है. चैंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा. 

उन्होंने बताया कि कांकेर की घटना के बाद व्यापारी समाज को लेकर भी वातावरण खराब करने का प्रयास किया गया, जिसे देखते हुए चैंबर ने बैठक कर बंद के समर्थन का निर्णय लिया.

अजय भसीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है और यहां किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के मंसूबों को नाकाम किया जाएगा. 24 दिसंबर को प्रदेशभर में दुकानों और सब्जी मंडियों को बंद रखने की अपील की गई है. ट्रांसपोर्ट चैंबर ने भी बंद का समर्थन किया है, जिससे वाहनों का संचालन प्रभावित रहेगा. 

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सभी व्यापारियों से स्वेच्छा से बंद का समर्थन करने का आग्रह किया है. वहीं व्यापारी संगठनों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है. सर्व समाज और व्यापारी संगठनों ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है.