Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चेम्बर चुनाव 2025: नामांकन के अंतिम दिन 75 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

रायपुर। चेम्बर चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली एवं निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद गोलछा ने यह जानकारी दी कि आज कुल 75 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन जमा किए. इनमें से प्रदेश अध्यक्ष पद के 2 नामांकन, प्रदेश महामंत्री पद का 1 नामांकन, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद का 1 नामांकन, जिला उपाध्यक्ष पद के 36 नामांकन और जिला मंत्री पद के 35 नामांकन शामिल हैं.

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 22 मार्च को नामांकन पत्रों की सूक्ष्म जांच और वैध नामांकन की सूची का प्रकाशन किया जाएगा. 24 मार्च को आपत्तियों का निराकरण (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक), शाम 6:00 बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी. इसके बाद 26 मार्च को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि (दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) होगी.

नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद गोलछा, बालकृष्ण दानी, के.सी. माहेश्वरी, रमेश गांधी, महावीर तालेड़ा, अनिल जैन (कुचेरिया), संजय देशमुख, संजय जोशी, अमित वर्मा, मनोज शर्मा, मुख्य निर्वाचन नियंत्रक एच.एस. कर एवं चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम. रावते उपस्थित रहे.