Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के आठवें राउंड में चैलेंजर्स, बॉर्निय, लायंस और फाइटर्स की जीत

रायपुर।  वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के आठवें राउंड में पाँच रात्रिकालीन मुकाबले खेले गए।

क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि पहले मुकाबले में नरेश चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैट्स पैंथर्स को 3–0 से पराजित किया। टीम के लिए अजय ने दो बेहतरीन गोल (28’, 40’) दागे, जबकि शमशेर (42’) ने तीसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। पूरे मैच में नरेश चैलेंजर्स का तालमेल और आक्रामक खेल देखने लायक रहा।
दूसरे मुकाबले में बॉर्नियो एफ.सी. ने विला एफ.सी. को 1–0 से मात दी। टीम के लिए एकमात्र निर्णायक गोल शिवेश द्विवेदी (32’) ने किया। यह मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक रहा, लेकिन बॉर्नियो एफ.सी. ने अपनी बढ़त को अंत तक बनाए रखा।
तीसरे मैच में ब्रह्मविद एफ.ए. और एस.एस. ब्लास्टर के बीच मुकाबला 2–2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

ब्रह्मविद एफ.ए. की ओर से आशुतोष (14’) और रब्बानी (19’) ने गोल किए, जबकि एस.एस. ब्लास्टर के लिए जय (26’) और सूर्या (29’) ने लगातार दो गोल कर स्कोर बराबर किया। मैच के अंत तक दोनों टीमों ने जीत के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन स्कोरलाइन 2–2 पर ही रही।

चौथे मुकाबले में सराफत लायंस ने शानदार खेल दिखाते हुए इन्फिनिटी एफ.सी. को 5–0 से पराजित किया। टीम के लिए प्रणय (4’, 29’, 39’) ने दमदार हैट्रिक लगाई, जबकि मेहुल (12’) और मोहित (18’) ने एक-एक गोल जोड़कर जीत को यादगार बना दिया। यह मैच पूरी तरह से सराफत लायंस के नियंत्रण में रहा।
दिन के अंतिम मुकाबले में फिल फाइटर्स ने जेएसएफ क्लब को 5–0 से हराकर जोरदार जीत दर्ज की। टीम के लिए अमन (16’, 17’, 24’) ने लगातार तीन गोल कर शानदार हैट्रिक बनाई, वहीं प्रदीप (27’) और आदित्य (43’) ने एक-एक गोल दागा।
प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि 10 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।