Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चैतन्य बघेल ने हिरासत पर रखे जाने को हाईकोर्ट में दी चुनौती, ईडी ने रखा पक्ष, अब अगली सुनवाई 8 सितंबर को

बिलासपुर। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चैतन्य बघेल की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद वर्मा की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपना जवाब पेश किया।

ईडी की ओर से अदालत को बताया गया कि चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई कार्रवाई कानूनसम्मत है और जांच प्रक्रिया के तहत की गई है। वहीं, चैतन्य की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए इसे अवैध करार दिया गया।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को निर्धारित की है। अगली तारीख को भी ईडी अपने पक्ष को विस्तार से रखेगा।

गौरतलब है कि ईडी ने चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हिरासत में लिया था। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। अब सभी की निगाहें 8 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, जब इस मामले में आगे की दिशा तय हो सकती है।