Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को सराहा, कहा- पैरामेडिकल और जरूरी स्टाफ की भर्ती का वादा बहुत महत्वपूर्ण

रायपुर- कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने आज बीजेपी और कांग्रेस के घोषणा पत्र में स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर किए वादे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस ली. इसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई महत्वपूर्ण चीजों का वादा किया है. इसमें बच्चों का सौ प्रतिशत टीकाकरण समेत पैरामेडिकल स्टाफ और जरूरी स्टाफ की भर्ती करने का वादा किया गया है, जो बहुत महत्वपूर्ण है. 

दरअसल, राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली. इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पैरामेडिकल स्टाफ और जरूरी स्टाफ की भर्ती करने का वादा किया है, जो बहुत महत्वपूर्ण है. इससे नए मेडिकल कॉलेज खोलने की भी अनुमति मिलेगी.

राकेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी चिकित्सा प्रणाली को प्रोत्साहित करने का भी वादा किया है. दवाइयों की गुणवत्ता और दाम को लेकर कांग्रेस ने बहुत महत्वपूर्ण बिंदु उठाया है. इसके अलावा कांग्रेस ने बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का वादा किया है.