Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने विभागीय योजनाओं समीक्षा की

रायपुर-  छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने खाद्य आयोग कार्यालय में विगत दिवस खाद्य विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पात्र हितग्राहियों को प्रत्येक माह नियमित रूप से राशन वितरण सुनिश्चित हो। यूनिवर्सल पीडीएस के तहत राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं को ई-पास के माध्यम से पंसद की दुकानों में राशन वितरण करने संबंधी व्यवस्था को दुरूस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

श्री बाबरा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन सामग्री वितरण में पारदर्शिता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पीडीएस से संबंधित शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर एवं कॉल सेंटर का दूरभाष नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। विभाग के कॉल संेटर का दूरभाष क्रमांक 1800-233-3663 एवं टोल-फ्री नंबर 1967 है। उन्होंने समीक्षा बैठक में फोर्टिफाईड चावल वितरण, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम का क्रियान्वयन पहुंचविहिन उचित मूल्य दुकानों में अग्रिम राशन भण्डारण की व्यवस्था, ग्राम पंचायतों के उचित मूल्य के दुकानों का संचालन सहित खाद्यान्न वितरण से संबंधित विभिन्न विभागों में प्रचलित योजनाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजेन्द्र महिलांग, कुलदीप शर्मा, ज्योति कश्यप, सदस्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग, अपर संचालक, डी.एस. अभिषेक कुमार जायसवाल, आदिम जाति कल्याण विभाग, राजीव कुमार जायसवाल, खाद्य विभाग के अपर संचालक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।