Special Story

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CGPSC घोटाला : पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी की भांजी के यहां भी CBI का छापा, सुनीता का श्रम अधिकारी पद पर हुआ है चयन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने CGPSC घोटाले की जांच तेज कर दी है. आज टीम ने रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग और महासमुंद जिले में ताबड़तोड़ छापा मारा है. CBI की टीम ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की भांजी सुनीता जोशी के मायके महासमुंद जिले के ग्राम हरदी में भी दबिश दी है.

सुनीता जोशी के घर सुबह से CBI की जांच चल रही है. बता दें कि 2023 में सुनीता जोशी का चयन श्रम पदाधिकारी के पद पर हुआ था. इसके पहले वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ थी. सीबीआई की टीम पिथौरा से करीब 6 किलोमीटर दूर सुनीता जोशी के मायके हरदी गांव पहुंचकर CGPSC घोटाले की जांच कर रही.

सीबीआई ने इन पर दर्ज की है एफआईआर

जांच एजेंसी सीबीआई ने सीजीपीएससी में गड़बड़ी मामले में तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित एफआईआर दर्ज की है. इन पर भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य बेटों, बेटी, रिश्तेदारों और परिचितों को जिला कलेक्टर, डिप्टी एसपी के बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची में डालने का आरोप है.