Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीजीपीएससी ने जारी किया प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम, 3597 अभ्यर्थियों ने पास किया एग्जाम, देखें रिजल्ट …

रायपुर।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा हेतु कुल 3597 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है।

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद विज्ञापित की गए थे। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं द्वारा लंबे समय से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ वर्ग और उपवर्गवार कटऑफ अंक जारी किए जाने की मांग की जाती रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा युवा प्रतिभागियों की मांग के अनुरूप इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और वर्गवार तथा उपवर्गवार कटऑफ नंबर आदि की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर लॉगिन किया जा सकता है।