Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CGPSC गड़बड़ी : सीबीआई ने तत्कालीन एक्जाम कंट्रोलर आरती वासनिक को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी में गड़बड़ी की जांच कर रही सीबीआई की कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए तत्कालीन एग्जाम कंट्रोलर रहीं आरती वासनिक को गिरफ्तार किया है. मामले में पहले ही सीबीआई पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी श्रवण कुमार गोयल की गिरफ्तारी कर चुकी है. 

जानकारी के अनुसार, सीबीआई दो दिनों से आरती वासनिक से पूछताछ कर रही थी. अब सीबीआई कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी. बताया जा रहा है कि सीबीआई को आरती वासनिक के खिलाफ कुछ अहम सबूत मिले हैं. आरती वासनिक पर भी शक है कि वो घोटाले में शामिल हो सकती है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ पीएससी में 2019 से 2022 तक की हुई भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है. ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है. छत्तीसगढ़ पीएससी ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी. इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है.