Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CGPSC 2023 Result: रविशंकर वर्मा ने हासिल किया पहला स्थान, टॉप 5 में 4 लड़कियां, यहां देखें पूरा परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 (CGPSC 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार टॉप 5 में 4 लड़कियों ने जगह बनाई है. रविशंकर वर्मा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, दूसरे स्थान पर मृणमयी शुक्ला, तीसरे स्थान पर आस्था शर्मा, चौथे पर किरण राजपूत और नंदिनी ने पांचवा स्थान हासिल किया है. टॉप 10 में 5 ओबीसी और 5 सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं.

बता दें कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 24 से 27 जून 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि साक्षात्कार 18 से 28 नवंबर 2024 के बीच हुआ. साक्षात्कार के लिए कुल 703 अभ्यर्थियों को चिन्हांकित किया गया, जिनमें से सभी ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया. जिसके बाद राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर 703 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची जारी की गई है.

इन अभ्यर्थियों ने टॉप 10 में बनाई जगह (CGPSC 2023 Result)

पहले स्थान पर रविशंकर वर्मा, दूसरे स्थान पर मृणमयी शुक्ला, तीसरे स्थान पर आस्था शर्मा, चौथे पर किरण राजपूत, पांचवे पर नंदिनी, छठवें पर सोनल यादव, सातवें पर दिव्यांश सिंह चौहान, आठवें पर शशांक कुमार, नवमें पर पुनीत राम और दसवें पर उत्तम कुमार ने जगह बनाया है.

देखिये पूरी मेरिट लिस्ट-