Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CGMSC घोटाला: EOW ने डायसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग हेड कुंजल शर्मा को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाला प्रकरण में ACB और EOW ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में डायसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नवी मुंबई के मार्केटिंग हेड कुंजल शर्मा को 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया है. कुंजल शर्मा को विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां से उसे 27 जनवरी 2026 तक EOW की रिमांड पर भेज दिया गया है.

कुंजल शर्मा पर आरोप है कि डायसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मेडिकल उपकरणों के रिएजेंट्स एवं कंज्यूमेबल्स की सप्लाई के लिए CGMSC के साथ मिलीभगत कर फर्जी एमआरपी तय की गई. आरोपी कुंजल शर्मा ने कंपनी की नीतियों की अनदेखी करते हुए षड्यंत्रपूर्वक रिएजेंट्स एवं कंज्यूमेबल्स की एमआरपी में भारी अंतर दर्शाया और CGMSC को प्रभावित कर मनमाने दरों पर खरीद के लिए सहमत कराया. इसके चलते CGMSC को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हुई.  EOW के अनुसार, शशांक चोपड़ा को लाभ पहुंचाने के लिए कुंजल शर्मा ने MRP से कई गुना अधिक रेट में मेडिकल उपकरणों को बेचा गया. 

ACB/EOW इस मामले से जुड़ी “हमर लैब” योजना में शासकीय निधि के दुरुपयोग से संबंधित सभी पहलुओं की गहन जांच कर है. साक्ष्यों के आधार पर अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.