Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंडला में CG के सीएम विष्णुदेव साय ने आदि उत्सव का किया शुभारंभ, कहा- यह आयोजन जनजातीय समाज के लिए गौरव का महाकुंभ

मंडला।   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंडला के रामनगर पहुंचे. जहां उनका गोंडवाना ध्वजारोहण, लोकनृत्य, लोकगीत, और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने आदि उत्सव कार्यक्रम शुआरंभ किया.

मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि यह आयोजन जनजातीय समाज के लिए गौरव का महाकुंभ है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिनमें जनजातीय गौरव दिवस, धरती आबा योजना, जनमन आवास योजना प्रमुख हैं. भारत सरकार जनजातीय क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय के अलावा केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, मध्य प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके और कई अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे. समापन समारोह में मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना के तहत 500 से अधिक जोड़ों को आर्शीवाद देंगे.