Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रांची में CG के भाजपाइयों ने संभाली चुनावी कमान, पवन साय ने बैठक में कहा – अर्जुन की तरह लक्ष्य पर नजर रखें कार्यकर्ता

रायपुर-  छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव के बाद यहां के भाजपाइयों ने रांची में चुनावी कमान संभाली है. छत्तीसगढ़ के भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय ने रांची में रांची लोकसभा के अंतर्गत रांची विधनसभा के सुखदेव नगर मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक की बैठक लेकर सभी 100 मतदान केंद्रों की चुनावी योजना बनाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ कार्य करता है. प्रचंड गर्मी में भी वह घर-घर जनंसपर्क करते हैं.

साय ने कहा, भाजपा के देवतुल्य और ध्येयनिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम 4 जून को भाजपा को मिलने वाले प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आएगा. इसके लिए सभी को अर्जुन की भांति लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा. उन्होंने कहा, विकसित भारत के संकल्प के साथ मतदान प्रतिशत बढ़े, इस ओर सभी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के साथ कार्य करना है.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के कई सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन दिनों झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक प्रबोध मिंज, कृष्णा राय, ओमप्रकाश सिन्हा, कमलभान सिंह, रायमुनी भगत, भरत सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकता उपस्थित रहे.