Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय संचार ब्यूरो छत्तीसगढ़ ने तितिरगांव में ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ, विशाल रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश


जगदलपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा आज जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम तितिरगांव में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाकर की गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया।

समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, ग्राम सरपंच खिरमानी कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या हेमलता त्रिपाठी, यूनिसेफ जिला समन्वयक सुधांशु पांडे और स्वास्थ्य विभाग की सविता देवांगन की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में गीत-नाटक, चित्रकला और परिचर्चा जैसे विविध माध्यमों से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया गया।

तकनीकी सत्र में स्वास्थ्य विभाग की सविता देवांगन ने स्वच्छ भारत अभियान की बारीकियों के साथ-साथ ‘हाथ धोने की सही विधि’ का प्रदर्शन किया। यूनिसेफ के जिला समन्वयक सुधांशु पांडे ने “व्यवहार परिवर्तन” को स्वस्थ भारत की कुंजी बताते हुए साबुन से हाथ धोने और प्लास्टिक के त्याग पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र ठाकुर, सरपंच खिरमानी कश्यप और प्राचार्या हेमलता त्रिपाठी ने भी ग्रामीणों व छात्रों को स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया।

जन-जागरूकता हेतु निकाली गई विशाल रैली को जनपद सदस्य और सरपंच ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बस्तर विकास एवं सेवा संस्थान, कोंडागांव के 10 कलाकारों ने अपनी ज्ञानवर्धक और मनोरंजक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विद्यार्थियों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सिकंदर ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और लता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर व्याख्याता निशा भदौरिया, अपर्णा राजपूत, रूपा यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी बी.एस. ध्रुव द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।