Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

RSS का शताब्दी वर्ष: पांच दिवसीय दौरे पर रायपुर आएंगे मोहन भागवत

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अगले साल यानी 2025 में 100 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम होंगे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 5 दिवसीय दौरे पर रायपुर आएंगे. यहां वे शताबदी वर्ष में किस तरह का आयोजन होंगे, इसे लेकर चर्चा करेंगे. 27 से 31 दिसंबर तक भागवत रायपुर में रहेंगे.

इस दौरान वे अलग-अलग सत्र में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. शताब्दी वर्ष में आरएसएस का बड़ा फोकस पंच परिवर्तन पर है. छत्तीसगढ़ में भी आरएसएस के संगठनात्मक विषयों और शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर संगठन के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भागवत बातचीत करेंगे. संघचालक की इन बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी.

क्या है पंच परिवर्तन ?

शताब्दी वर्ष में आरएसएस पंच परिवर्तन के लिए काम करेगा. पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व आधारित जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य के साथ महर्षि दयानंद सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा, अहिल्या देवी होलकर, रानी दुर्गावती और अनुकूल चंद ठाकुर के सत्संग अभियानों पर चर्चा होगी.