Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि की धूम: महादेव के दर्शन और जलाभिषेक करने भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज…

रायपुर।   देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है. प्रदेश के सभी शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही भोलेनाथ के दर्शन करने और उनका अभिषेक करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया है और मंदिरों में भी सुंदर फूलों से साज-सज्जा की गई है. पूरा प्रदेश आज शिवमय हो गया है.

प्रदेश के प्रसिद्ध शिव तीर्थों में आज महाशिवरात्रि का पर्व काफी धूम धाम से मनाए जाने की तैयारी है. विशेष पूजा और जलाभिषेक किया जा रहा है. शाम को गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी. जगह जगह प्रसाद वितरण भी किया जाएगा.

राजिम के कुलेश्वरनाथ महादेव

राजिम स्थित कुलेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद बाबा का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. यहां आयोजित राजिम कल्प मेले का आज भव्य समापन होगा, जिसमे सीएम साय भी शामिल होंगे. इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे हैं.

गरियाबंद के स्वयंभू भूतेश्वरनाथ

वहीं गरियाबंद स्थित विशालतम प्राकृतिक स्वयंभू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ में भी लगी भक्तों की भीड़ लगी हुई है. भक्त श्रद्धा का फूल और हाथों में जल लेकर भगवान शिव को अर्पण कर रहे हैं. 

आपको बता दें, इस स्वयंभू शिवलिंग की ऊंचाई हर साल बढ़ रही है. वर्तमान में इसकी ऊंचाई 84 फिट और गोलाई 290 फिट है. सुबह से ही यहां दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं.

कवर्धा के भोरमदेव

कवर्धा स्थित 11 वीं शताब्दी के प्राचीन भोरमदेव मंदिर में भी भक्ति का अद्भुत दृष्य देखने को मिल रहा है. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच कर भगवान शिव का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. सुबह से ही मंदिर प्रांगण और गर्भगृह में हर-हर महादेव की गूंज है.