Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीबीएसई जोनल (फार ईस्ट जोन) स्केटिंग प्रतियोगिता, कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में 31 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक होगी आयोजित

रायपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा फॉर ईस्ट जोन की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना वार्ड नम्बर 70 रायपुर में आयोजित कि जा रही है, यह प्रतियोगिता 31 जुलाई 2025 से 4 अगस्त 2025 तक आयोजित होगी। सीबीएसई बोर्ड के मुख्यालय नई दिल्ली स्पोर्टस डायरेक्टर मंजित सिंह के द्वारा दो आबजर्वर नियुक्ति किये गए है। किशोर भंडारी, राष्ट्रीय रोलर RSFI स्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष है, एक अन्य आबजर्वर झारखण्ड प्रदेश के रोलर स्केटिंग फेडरेशन के सचिव श्री शर्मा जी ……. खेल के तकनीकी विभाग के पर्यवेक्षक होगें। इस प्रतियोगिता में उड़ीसा, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, आसाम, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम मेघालय, मणिपुर ,उत्तर पूर्व भारत के सभी प्रदेश के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल होगें। यह प्रतियोगिता केपीएस के 200 बैड ट्रैक अलावा रोड़ रेस सेक्टर 21 नया रायपुर में आयोजित कि जायेगी। इस प्रतियोगिता में दो प्रकार कि प्रतियोगिता होगी जिसमें कवार्ड, एवं इनलाईन प्रतियोगिता होती है। कोई भी प्रतियोगीता अधिकतम दो रेस में भाग ले सकता है। लेकिन दोनो रेस या क्वार्ड कि हो या इनलाईन कि होनी चाहिए यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में अलग – अलग आयु वर्ग में आयोजित कि जायेगी, जिसमें रोलर स्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया के अधिकारी सीबीएसई बोर्ड के राष्ट्रीय अधिकारी सीबीएसई बोर्ड के पदाधिकारी एवं रायपुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित होगें रायपुर नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमाक अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिता में जोन क्रमाक 7 के अध्यक्ष जोन क्रमाक 8 के अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक राजेश मुणत एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम 5 बजे कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रांगण पर आयोजित है।

रोड रेस दिनांक 1 अगस्त को सुबह पाँच बजे से 11 बजे तक नया रायपुर में आयोजित होगी, प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच मिशन न्यू इंडिया से संबंधित 28 शाखाओं के सभी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा, राजकुमार शर्मा, अंजनी शर्मा, डोमार साहू ,छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी विचार मंच नीरज पाण्डेय, मिथुन मंडल, धीरज शर्मा, भूपेन्द्र, रंजीता शर्मा, पदमा चन्द्रार, आशी सप्रे, राजू दीवान, तिरूपति सेन, दिलीप नारखेड़े ,श्री वर्मा, गोविंद साहू, हेमन्त गोयल, श्रीमल दास मनचुले, इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कृष्णा पब्लिक स्कूल के द्वारा विभिन्न समिति का गठन किया गया है। जिसमें स्वागत समिति, टेन्ट एवं साउँड समिति, भोजन समिति, स्वच्छता समिति, स्वास्थ्य समिति, यातायात समिति, पार्किंग समिति, रजिस्ट्रेशन समिति, रिजल्ट समिति, टेक्निकल समिति और यह प्रतियोगिता कृष्णा पब्लिक स्कूल खेल प्रभारी प्रताप देवांगन के नेतृत्त में आयोजित कि जा रही है।

कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना के अंकित ओझा, आशीष दुबे, मनीष दुबे, प्रियंका शर्मा, नीलिमा वर्मा, पिंकी कुर्रे, राहुल शर्मा, विनिशा गाडिय़ा, कैलाश चक्रधारी, जानकी वल्लभ पाल, संस्कार, कमलेश साहू, योगेन्द्र साहू एवं सरोज साहू तथा कृष्णा पब्लिक स्कूल प्राचार्या अर्चना मिश्रा, डायरेक्टर अकादमिक अपर्णा त्रिपाठी एवं एडिशनल प्राचार्य शुभम मिश्रा के मार्गदर्शन में स्केटिंग कि यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।