Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गौवंश की जान से खिलवाड़: गौठान के करीब खुले में फेके गए एक्पायर्ड सॉफ्ट ड्रिंक्स, पशु प्रेमियों ने जताया आक्रोश

तखतपुर। नगर पालिका तखतपुर की घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. नगर के गौठान क्षेत्र के समीप खुले मैदान में भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुके सॉफ्ट ड्रिंक के छोटे-छोटे पैकेट असुरक्षित ढंग से फेंक दिए गए हैं, जिससे क्षेत्र में रहने वाले गौवंश की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. यह मामला न केवल पशु सुरक्षा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है.

गौवंश खा रहा एक्सपायरी पैकेट, बढ़ सकता है बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि गौठान के आसपास खुले में पड़े इन सॉफ्ट ड्रिंक पैकेटों को गाय और बछड़े खा रहे हैं. एक्सपायरी और केमिकल युक्त सामग्री पशुओं के पाचन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने, बीमार पड़ने या मृत्यु तक की आशंका बनी हुई है. पशु प्रेमियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

पर्यावरण नियमों का खुला उल्लंघन

जानकारी के अनुसार, यह एक्सपायरी माल न तो कंपनी को लौटाया गया और न ही तय नियमों के तहत नष्ट किया गया. खुले स्थान पर खाद्य एवं पेय पदार्थों का इस तरह फेंका जाना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का सीधा उल्लंघन है. इससे जमीन, जल और आसपास के पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है.

रोजाना कचरा डंप के बावजूद चुप्पी

हैरत की बात यह है कि नगर पालिका के कर्मचारी प्रतिदिन इसी स्थान पर शहर का कचरा डंप करने पहुंचते हैं, इसके बावजूद इस गंभीर स्थिति पर किसी भी तरह की निगरानी या कार्रवाई नहीं की गई. इससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं.

पशु प्रेमी और गौ रक्षक आक्रोशित

इस घटना को लेकर पशु प्रेमियों, गौ रक्षकों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि प्रशासन की यह लापरवाही गौवंश के प्रति क्रूरता के समान है. उन्होंने मांग की है कि

  1. एक्सपायरी सामग्री को तत्काल हटाया जाए.
  2. जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. 
  3. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था बनाई जाए.

प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और नगर पालिका इस मामले को कितनी गंभीरता से लेती है. क्या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा,इस पर पूरे नगर की निगाहें टिकी हुई हैं.