Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

न्यायधानी में लगातार बढ़ रहे ठगी के मामले, दो मामलों में व्यापारी बने शिकार तो तीसरे में एपीसी का कारनामा आया सामने

बिलासपुर। न्यायधानी से लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामलों में से दो में व्यापारी ठगी का शिकार हुए हैं, तो एक अन्य मामले में एपीसी ने गलत वेतन फिक्सेशन कराकर सरकार को ही चूना लगा दिया.

पहले मामले में गारमेंट व्यापारी 5.29 करोड़ रुपए के ठगी का शिकार हुआ है. व्यापारी मनोज तिवारी सरकारी संस्थान में स्वेटर सप्लाई का टेंडर दिलाने के झांसे में फंसकर बड़ी रकम से हाथ गंवा बैठे. शिकायत पर तारबाहर थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है.

दूसरे मामले में व्यापारी परफ्यूम एजेंसी देने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुआ है. भवानी नगर निवासी जोंटी सिंह से 4.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है, जिस पर सिरगिट्टी थाना में प्राइवेट कंपनी के एमडी, एचआर और दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है.

13 साल तक एपीसी उठाता रहा अधिक वेतन

एक अन्य मामले में समग्र शिक्षा में पदस्थ सहायक कार्यक्रम समन्वयक रामेश्वर जायसवाल ने गलत वेतन फिक्सेशन कराकर सरकार को ही 9.46 लाख रुपए का चूना लगा दिया. आरोपी 13 साल तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर अधिक वेतन उठाता रहा. अब जब मामला सामने आया है, तब जिला शिक्षा अधिकारी ने वेतन से हुए अधिक भुगतान को वसूलने का आदेश जारी किया है. आरोपी के वेतन से 60 माह तक 15 हजार 700 रु की कटौती होगी.